NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 13 Question Answer पेड़ की बात
NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 13 Question Answer पेड़ की बात पाठ से मेरी समझ से (क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है ? उसके सामने तारा (★) बनाइए – प्रश्न 1.” जैसे पौधे को भी सब भेद मालूम हो गया हो” पौधे को कौन सा भेद पता लग गया ? • उसे उल्टा लटकाया गया है। • उसे किसी ने सजा दी है। • बच्चे को गमला रखना नहीं आया। • प्रकाश ऊपर से आ रहा है। उत्तर: ★ उसे उल्टा लटकाया गया है। प्रश्न 2.पेड़-पौधे जीव-जंतुओं के मित्र कैसे हैं? • हमारे जैसे ही साँस लेते हैं। • हमारे जैसे ही भोजन ग्रहण करते हैं। • हवा को शुद्ध करके सहायता करते हैं। • धरती पर हमारे साथ ही जन्मे हैं। उत्तर: ★ हमारे जैसे ही भोजन ग्रहण करते हैं। (ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने? उत्तर: मैंने पहले प्रश्न का उत्तर इसलिए चुना क्योंकि पौधे को यह भेद समझ में आ गया था कि उसे उलटा लटकाया गया है, और इस स्थिति में भी उसकी जड़ें नीचे की ओर और तना ऊपर की ओर बढ़ने लगे। दूसरे प्रश्न का उत्तर मैंने इसलिए चुना क्योंकि पेड़-पौधे हवा को शुद्ध करके हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूम...