MP Board Class 6 हिंदी सुगम भारती Solutions Chapter 2 जल ही जीवन है प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Solutions Chapter 2 जल ही जीवन है By StudyEducation सुगम भारती कक्षा 6 पाठ 2 जल ही जीवन है प्रश्न उत्तर हिंदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए 1. देवताओं का – (क) उर्वरा शक्ति 2. धरती की – (ख) पाठ्यक्रम 3. राजेन्द्र सिंह को – (ग) वरदान 4. विश्वविद्यालय – (घ) मैगसेसे सम्मान उत्तर 1. (ग), 2. (क), 3. (घ), 4. (ख) प्रश्न (ख) सही शब्द छांटकर रिक्त-स्थानों की पूर्ति कीजिए 1. भूमि के भीतर जो जल है, उसे हम अनेक विधियों द्वारा…कर सकते हैं। (संरक्षित/दोहित) 2. पानी रुकेगा तो धरती में…जाएगा। . (समा/बह) 3. बरसाती पानी का संरक्षण अत्यंत…है। (आवश्यक/अनावश्यक) 4. रिमोट सेंसिंग एक तकनीक है जिसकी सहायता से धरती के…चित्र खींचे जाते हैं। (आंतरिक/बाह्य) उत्तर 1. दोहित 2. समा 3. आवश्यक 4. आंतरिक। प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए (क) गंगाजल को क्या कहा गया है? उत्तर गंगाजल को अमृत कहा गया है। (ख) जल संरक्षण से आप क्या समझते हैं? उत्तर जल को विभिन्न तरीकों से सुरक्षित रखना एवम् उसका दुरुपयोग नहीं करना ही...