Posts

Showing posts with the label प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन

NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 9 प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन Solutions

Image
NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 9 प्रकाश – परावर्तन तथा अपवर्तन Solutions Page no – 157 Question  1. अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखिए। उत्तर: अवतल दर्पण पर मुख्य अक्ष के समांतर कुछ किरणें आपतित होती हैं। परावर्तन के पश्चात ये किरणें दर्पण के मुख्य अक्ष के एक बिंदु पर मिलती हैं। यह बिंदु अवतल दर्पण का मुख्य फोकस कहलाता है। 2. एक गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या 20 cm है। इसकी फोकस दूरी क्या होगी?  उत्तर: वक्रता त्रिज्या = 20 cm फोकस दूरी = वक्रता त्रिज्या/2 f = 20/2 f = 10 cm गोलीय दर्पण की फोकस दूरी 10 cm होगा।  3. उस दर्पण का नाम बताइए, जो बिंब का सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सके। उत्तर: अवतल दर्पण, जब अवतल दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच बिंब को रखते है तो यह सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बनाता है।  4. हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च – दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं? उत्तर: दर्पणों को इसलिए भी प्राथमिकता देते हैं क्योंकि ये सदैव सीधा प्रतिबिंब बनाते हैं यद्यपि वह छोटा होता है। इनका दृष्टि क्षेत्र भी बहुत अधिक है क्योंकि ये बाहर की...