MP Board Class 7 हिंदी भाषा भारती Solutions Chapter 9 गौरैया प्रश्न उत्तर
Madhya Pradesh Board Class 7 Hindi Bhasha Bharti Solutions Chapter 9 गौरैया By StudyEducation भाषा भारती कक्षा 7 पाठ 9 गौरैया प्रश्न उत्तर हिंदी बोध प्रश्न प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (क) गौरैया की आँखों और परों की तुलना किससे की गई है ? उत्तर गौरैया की आँखों और परों की तुलना क्रमशः नीलम और सोने से की गई है। (ख) गौरैया अपना घोंसला कैसे बनाती है ? उत्तर गौरैया अपना घोंसला तिनकों को चुन-चुनकर बनाती है। (ग) गौरैया को हरियाली की रानी क्यों कहा गया है ? उत्तर गौरैया हरियाली की रानी है, क्योंकि वह हरे-भरे पौधों और हरी-भरी घास के तिनके एकत्र करती है और अपने लिए घोंसला बनाती है। (घ) कवि अपनी बहन किसे बनाना चाहता है ? उत्तर कवि गौरैया को अपनी बहन बनाना चाहता है, क्योंकि वह उसके मिट्टी के रंग के आँगन में फुर्र-फुर्र उड़ती है,फुदकती है। उसका प्रत्येक अंग बिजली की भाँति चमकीला लगता है। प्रश्न 2. गौरैया कैसे आँगन में फुदक रही है ? (सही विकल्प चुनिए) (क) साफ आँगन में (ख) बड़े आँगन में (ग) मटमैले आँगन में (घ) हरे-भरे आँगन में। उत्तर (ग) मटमैले आँगन में। प्रश्न 3. निम्नलिखि...