MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 9 जंतुओं में जनन
Madhya Pradesh Board Class 8 Science Solutions Chapter 9 जंतुओं में जनन By StudyEducation MP Board Class 8th Science Chapter 9 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 100 प्रश्न 1. आपने पाचन, परिसंचरण एवं श्वसन प्रक्रम के बारे में पढ़ा था। क्या आपको इनके विषय में याद है? उत्तर: हाँ, ये प्रक्रम प्रत्येक जीव की उत्तरजीविता के लिए आवश्यक हैं। जनन की विधियाँ MP Board Class 8 Science Chapter 9 प्रश्न 1. क्या आपने विभिन्न जन्तुओं के बच्चों को देखा है? कुछ जन्तुओं के बच्चों के नाम निम्न सारणी में भरने का प्रयास कीजिए जैसा कि क्रम संख्या 1 एवं 5 में उदाहरण देकर दर्शाया गया है। उत्तर: प्रश्न 2. क्या आप बता सकते हैं कि चूजे और इल्ली (केटरपिलर) किस प्रकार जन्म लेते हैं? उत्तर: हाँ, चूजे और इल्ली लैंगिक जनन से जन्म लेते हैं और अण्डे देते हैं। इन्हें अण्डप्रजक जन्तु कहते हैं। Class 8 Science Chapter 9 MP Board प्रश्न 3. बिलौटे और पिल्ले का जन्म किस प्रकार होता है? उत्तर: बिलौटे और पिल्ले का जन्म लैंगिक जनन के द्वारा होता है। ये शिशु के रूप में जन्म लेते हैं। इन्हें जर...