MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 17 भारत की जलवायु
Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 17 भारत की जलवायु By StudyEducation MP Board Class 6th Social Science Chapter 17 अभ्यास प्रश् प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए – (अ) मानसून किसे कहते हैं ? उत्तर: ऐसी पवनें जो एक निश्चित अवधि में एक निश्चित दिशा में चलती हैं, मानसून कहलाती हैं। (ब) लौटता मानसन क्या है? उत्तर: मानसूनी पवनें जब वापसी पर अपना क्षेत्र बदल देती हैं और बंगाल की खाड़ी के ऊपर से होकर तमिलनाडु तट पर वर्षा करती हैं, उन्हें ही लौटता मानसून कहते हैं। (स) तापान्तर किसे कहते हैं ? उत्तर: अधिक और निम्न ताप के बीच का अन्तर तापान्तर कहलाता है। (द) भारत की जलवायु कौन-सी है ? उत्तर: भारत की जलवायु मानसूनी है। (य) भारत में कौन-सी चार ऋतुएँ होती हैं ? उत्तर: शीत ऋतु ग्रीष्म ऋतु वर्षा ऋतु, तथा शरद ऋतु। (र) भारत में शीत ऋतु की सामान्य दशाओं का वर्णन करो। उत्तर: सम्पूर्ण उत्तरी भारत शीत लहर की चपेट में आ जाता है। उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी चक्रवातों से वर्षा हो जाती है। लौटता मानसून तमिलनाडु के तट पर व...