Posts

Showing posts with the label नरेन्द्र कोहली) Sahayak Vachan

MP Board Class 12th Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 10 देवकी (उपन्यास अंश, नरेन्द्र कोहली)

Class 12 Special Hindi Sahayak Vachan Solutions Chapter 10 देवकी (उपन्यास अंश, नरेन्द्र कोहली) By StudyEducation   देवकी अभ्यास प्रश्न प्रश्न 1. देवकी कारागार में बैठी किस प्रकार के आनन्द का अनुभव कर रही थी? (2014) उत्तर: कंस की कारागार में कैद देवकी और वसुदेव को कठिन यातनाओं से गुजरना पड़ता था। अचानक देवकी को उस कैद में असीम आनन्द का अनुभव होने लगता है। मानो उसके अन्दर कोई दैवीय शक्ति भर गई हो। उसे लगता है कि वह किसी कैद में नहीं बल्कि किसी सीमाहीन खुले स्थान पर बैठी है। कभी वह स्वयं को बादल,तो कभी स्वयं आकाश और कभी-कभी तो स्वयं को ब्रह्माण्ड समझने लगती है। उसे लगता है कि सूर्य, चन्द्रमा,ग्रह, नक्षत्र तो सभी उसके खिलौने हैं और उसकी प्रसन्नता के लिए एकत्रित किये गये हैं। इस कोठरी में तो वह खेल-खेल में आ बैठी है। अगले ही पल उसे लगता है कि वह सागर की लहरों पर बैठी है। ये लहरें उसको झुला झुला रही हैं। कभी उसे आभास होता है कि वह स्वयं ही सागर है। ये लहरें तो उसके हाथ-पैर हैं। उसे लगता है कि यदि वह चाहे तो अभी चन्द्रमा को अपनी मुट्ठी में बाँधकर धरती पर ला सकती है। ये वन,नदियाँ और पहाड़ ...