MP Board Class 8th Science Solutions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक
Madhya Pradesh Board Class 8 Science Solutions Chapter 3 संश्लेषित रेशे और प्लास्टिक By StudyEducation MP Board Class 8th Science Chapter 3 पाठ के अन्तर्गत के प्रश्नोत्तर पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 32 प्रश्न 1. क्या आप कुछ प्राकृतिक रेशों के नाम बता सकते हैं? उत्तर” हाँ, प्राकृतिक रेशे कपास, रेशम और ऊन आदि हैं। प्रश्न 2. निम्नांकित सारणी को भरिए – उत्तर: प्राकृतिक और कृत्रिम रेशे – वस्तु का नाम रेशे का प्रकार प्राकृतिक/कृत्रिम सूती कपड़े प्राकृतिक रेशे ऊनी स्वेटर प्राकृतिक रेशे नाइलॉन की साड़ी कृत्रिम रेशे साडी सिल्क की प्राकृतिक रेशे बरसाती कृत्रिम रेशे प्रश्न 3. आपने कुछ वस्तुओं को कृत्रिम चिह्नित क्यों किया है? उत्तर: क्योंकि ये प्राकृतिक रेशे नहीं हैं। इन्हें मनुष्यों द्वारा बनाया गया है। ये कृत्रिम रूप से बनाए गए हैं। अतः मानव द्वारा निर्मित होने के कारण इन वस्तुओं को कृत्रिम चिह्नित किया है। पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 33 नाइलॉन प्रश्न 1. क्या नाइलॉन के रेशे सचमुच इतने मजबूत होते हैं कि हम उससे पैराशूट और चट्टानों पर चढ़ने की रस्सी का निर्माण कर सकते हैं? उत्तर: हाँ,...