Madhya Pradesh Board Class 6 Math Solutions Chapter 11 बीजगणित By StudyEducation पाठ्य-पुस्तक पृष्ठ संख्या # 243-244 प्रश्न 1. क्या आप F के प्रतिरूप बनाने के लिए अब कोई नियम लिख सकते हैं ? हल : F का प्रतिरूप बनाने के लिए प्रयुक्त तीलियों की संख्या यदि F की संख्या को n से व्यक्त करें, तो n = 1,2,3,……………….. अतः वांछित तीलियों की संख्या = 4n प्रश्न 2. तीलियों से बनाए जाने वाले वर्णमाला के अन्य अक्षरों और आकारों के बारे में सोचिए। उदाहरणार्थ, U (∪), V (V), त्रिभुज (∆), वर्ग (₹) इत्यादि। इनमें से कोई पाँच अक्षर या आकार चुनिए और इनके तीलियों के प्रतिरूप बनाने के लिए आवश्यक तीलियों की संख्या के लिए नियम लिखिए। हल : (i) E के लिए स्पष्ट है कि एक E बनाने के लिए 5 माचिस की तीलियों की आवश्यकता होती है। ∴ E के प्रतिरूप बनाने में प्रयुक्त माचिस की तीलियों की संख्या का नियम है अभीष्ट तीलियों की संख्या = 5n, यहाँ n = 1, 2, 3, …… (ii) U के लिए आकृति से स्पष्ट है कि U बनाने के लिए 3 माचिस की तीलियों की आवश्यकता होती है। अतः नियम होगा माचिस की तीलियों की अभीष्ट संख्या = 3n, यहाँ n = 1, 2, 3,...