MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग

Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 26 भारत के खनिज, शक्ति के साधन और उद्योग

By StudyEducation



MP Board Class 6th Social Science Chapter 26 पाठान्तर्गत प्रश्नोत्तर

उत्तर:

  • लोहा
  • मैंगनीज
  • अभ्रक
  • ताँबा
  • बॉक्साइट
  • सोना
  • नमक
  • जस्ता।

MP Board Class 6th Social Science Chapter 26 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
(अ) भारत में पाये जाने वाले कोई दो खनिज पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के प्रमुख खनिज पदार्थ लोहा, मैंगनीज, बॉक्साइट, ताँबा, अभ्रक, सोना, चाँदी हैं।

(ब) भारत में कोयला किन-किन राज्यों में निकाला जाता है ? दो नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में कोयला पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में निकाला जाता है।

(स) भारत में कृषि आधारित उद्योग कौन-कौन से हैं ? किन्हीं दो के नाम लिखिए।
उत्तर:
सूती वस्त्रोद्योग, शक्कर, जूट, तेल की मिलें, वनस्पति तेल के कारखाने आदि कृषि आधारित उद्योग हैं।

(द) शक्कर उद्योग में पहले पूँजी अधिक क्यों लगती थी? बताइए।
उत्तर:
शक्कर उद्योग का विकास मुख्यत: गन्ने की उपलब्धता पर आधारित है। पहले शक्कर कारखानों में लगने वाली मशीनों का विदेशों से आयात करना पड़ता था जिसमें अधिक पूँजी की आवश्यकता पड़ती थी। लेकिन अब देश में ही मशीनें बनाई जाती हैं। परिणामस्वरूप देश में शक्कर के कारखानों का तेजी से विकास हो रहा है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर विस्तार से लिखिए
(अ) लोहा इस्पात उद्योग के पाँच केन्द्रों के नाम लिखिए और यह किन राज्यों में स्थित हैं, बताइए।
उत्तर:
भिलाई (छत्तीसगढ़), दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), राउरकेला (उड़ीसा), बोकारो (झारखण्ड), सलेम (तमिलनाडु)।

(ब) भारत में सीमेण्ट उद्योग किन-किन राज्यों में स्थित है और क्यों ?
उत्तर:
भारत में सीमेण्ट उद्योग तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखण्ड, राजस्थान तथा आन्ध्र प्रदेश में स्थित है। सीमेण्ट उद्योग का इन राज्यों में स्थित होने का कारण इसके निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल की उपलब्धता है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(अ) भिलाई में ………………  उद्योग है। (लोहा इस्पात / चीनी / कागज) ]
(ब) बॉक्साइट  ……………… में निकाला जाता है। (गुजरात / दिल्ली / हरियाणा)
(स) ‘मुम्बई हाई’ भारत का सबसे बड़ा………….. है। (रेलमार्ग / खनिज तेल क्षेत्र)
(द) ताँबा मध्य प्रदेश के ……………. जिले में निकाला जाता (उज्जैन / शहडोल / बालाघाट)
उत्तर:
(अ) लोहा इस्पात
(ब) गुजरात
(स) खनिज तेल क्षेत्र
(द) बालाघाट।

प्रश्न 4.
खनिज पदार्थों की उनके उपयोग के आधार पर सही जोड़ी बनाइए –

उत्तर:
(अ) (i) ब्लीचिंग पाउडर में
(ब) (iii)बिजली का सामान
(स) (iv) ऐलुमिनियम बनवाने
(द) (ii) लोहा इस्पात एवं रसायन उद्योग में

प्रश्न 5.
नीचे दी गई तालिका की पूर्ति कीजिए
उत्तर:

प्रश्न 6.
सही उत्तर चुनिए –
1. भारत में कोयला उत्पादक क्षेत्र है –
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) प. बंगाल
(स) दिल्ली
(द) जम्मू-कश्मीर
उत्तर:
(ब) प. बंगाल

2. भारत में संसार का 90 प्रतिशत खनिज निकाला जाता है –
(अ) अभ्रक
(ब) लोहा
(स) ताँबा
(द) कोयला।
उत्तर:
(अ) अभ्रक

3. दुर्गापुर इस्पात संयंत्र किस राज्य में स्थित है ?
(अ) उड़ीसा
(ब) झारखण्ड
(स) तमिलनाडु
(द) प. बंगाल
उत्तर:
(द) प. बंगाल

4. परमाणु बिजलीघर किस राज्य में स्थापित है ?
(अ) राजस्थान
(ब) मध्य प्रदेश
(स) जम्मू कश्मीर
(द) नागालैण्ड
उत्तर:
(अ) राजस्थान

प्रश्न 7.
मानचित्र में भारत के खनिज, शक्ति के साधन एवं उद्योगों को दर्शाइए।
उत्तर:

  • लोहा इस्पात उद्योग
  • सूती वस्त्र उद्योग
  • खनिज तेल
  • कोयला।

📚 All Chapters:

Comments

Popular posts from this blog

MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य

MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 1 Pushp ki abhilasa Question Answer

MP Board Class 6 हिंदी सुगम भारती Solutions Chapter 1 मैं ढूँढ़ता तुझे था प्रश्न उत्तर