Class 12 Biology Solutions Important Questions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य By StudyEducation जनन स्वास्थ्य NCERT प्रश्नोत्तर प्रश्न 1. समाज में जनन स्वास्थ्य के महत्व के बारे में अपने विचार प्रकट कीजिए। उत्तर जनन स्वास्थ्य का तात्पर्य जनन के सभी पहलुओं जैसे शारीरिक, भावनात्मक, व्यावहारिक तथा सामाजिक स्वास्थ्य से है। दुनिया में भारत पहला ऐसा देश है जिसने राष्ट्रीय स्तर पर जननात्मक स्वस्थ समाज को प्राप्त करने की कार्य योजनाएँ बनाई हैं। इन कार्यक्रमों को परिवार कल्याण के नाम से जाना जाता है। इनकी शुरूआत 1951 में (परिवार नियोजन के नाम से) हुई थी। जनन संबंधित और आवधिक क्षेत्रों को इसमें सम्मिलित करते हुए बहुत उन्नत व व्यापक कार्यक्रम फिलहाल ‘जनन एवं बाल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम (आ.सी.एच.)’ के नाम से प्रसिद्ध है। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत् जनन संबंधी विभिन्न पहलुओं के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करते हुए और जननात्मक रूप से संबंध समाज तैयार करने के लिए अनेक सुविधाएँ एवं प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। प्रश्न 2. जनन स्वास्थ्य के उन पहलुओं को समझाइए, जिस पर आज के परिदृश्य ...
Comments
Post a Comment