/
0 Comments

NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 3 धातु एवं अधातु Solutions


GENERAL SCIENCE

Page no – 45 Question

1. ऐसी धातु का उदाहरण दीजिए जो-

(i) कमरे के ताप पर द्रव होती है।

उत्तर: मर्करी। 

(ii) चाकू से आसानी से काटा जा सकता है।

उत्तर: सोडियम, पोटैशियम।

(iii) ऊष्मा की सबसे अच्छी चालक होती है।

उत्तर: चाँदी, कॉपर।

(iv) ऊष्मा की कुचालक होती है।

उत्तर: लेड और मर्करी।

2. आघातवर्ध्य तथा तन्य का अर्थ बताइए।

उत्तर: आघातवर्ध्य कुछ धातुओ को पीटकर पतली चादरों में परिवर्तित किया जा सकता है। इस गुणधर्म को आघातवर्ध्यता कहते हैं। उदाहरण- सोना, चाँदी।

तन्य – धातुओ को खीचकर पतले तार में परिवर्तित किया जा सकता है, इस गुणधर्म को तन्यता कहते हैं। उदाहरण – सोना।

Page no – 51 Question

1 सोडियम को किरोसिन में डुबोकर क्यों रखा जाता हैं।

उत्तर: सोडियम और पोटैशियम अत्यधिक क्रियाशील धातु है, ये वायु के साथ अभिक्रिया कर आसानी से आग पकड लेते है इसलिए सोडियम को केरोसिन में डुबोकर रखा जाता है।

2. इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए-

(i) भाप के साथ आयरना।

उत्तर: 3Fe + 4H₂O → Fe₃SO₄ + 4H₂

(ii) जल के साथ कैल्सियम तथा पोटैशियम।

उत्तर: Ca + 2H₂O → Ca(OH)₂ + H₂

3. A. B, C एवं D चार धातुओं के नमूनों को लेकर एक-एक करके निम्नलिखित विलयन में डाला गया। इससे प्राप्त परिणाम को निम्नलिखित प्रकार से सारणीबद्ध किया गया है:

धातुआयरन (II) सल्फ़ेटकॉपर (II) सल्फ़ेटजिंक सल्फ़ेटसिल्वर नाइट्रेट
Aकोई अभिक्रिया नहींविस्थापन
Bविस्थापनकोई अभिक्रिया नहीं
Cकोई अभिक्रिया नहींकोई अभिक्रिया नहींकोई अभिक्रिया नहींविस्थापन
Dकोई अभिक्रिया नहींकोई अभिक्रिया नहींकोई अभिक्रिया नहींकोई अभिक्रिया नहीं

इस सारणी का उपयोग कर धातु A, B, C एवं D के संबंध में निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन सी है?

उत्तर: B सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु है।

(ii) धातु B की कॉपर (II) सल्फ़ेट के विलयन में डाला जाए तो क्या होगा?

उत्तर: धातु B को कॉपर (II) सल्फ़ेट के विलयन में डाला जाए तो यह कॉपर को विस्थापित कर देगा।

(iii) धातु A, B C एवं D को अभिक्रियाशीलता के घटते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए।

उत्तर: B > A > C > D

4. अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो कोन-सी गैस निकलती है। आयरन के साथ तनु H₂SO₄ की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर: अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मे डाला जाता है तो हाइड्रोजन गैस निकलती है।

आयरन के साथ H₂SO₄ की रासायनिक अभिक्रिया-

Fe + H₂SO₄ → FeSO₄ + H₂

5. जिंक को आयरन (II) सल्फ़ेट के विलयन में डालने से क्या होता है? इसकी रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर: जिंक को आयरन सल्फ़ेट के विलयन से आयरन को विस्थापित कर देते है।

Zn + FeSO₄ → ZnSO₄ + Fe

Page no – 54 Question

1. (i) सोडियम, ऑक्सीजन एवं मैग्नीशियम के लिए इलेक्ट्रॉन-बिदु संरचना लिखिए।

उत्तर: इलेक्ट्रॉन-बिदु संरचना।

ऑक्सीजन (2,6) 

मैग्नीशियम (2,8,2) –

(ii) इलेक्ट्रॉन के स्थानांतरण के द्वारा Na2O एवं MgO का निर्माण दर्शाइए।

उत्तर: Na₂O 

MgO

(iii) इन यौगिकों में कौन से आयन उपस्थित हैं?

उत्तर: Na₂O में Na⁺ एवं O² आयन उपस्थित है।

MgO मे Mg² एवं O² आयन उपस्थित है।

2. आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है?

उत्तर: आयनिक यौगिक में परस्पर आयनिक आकर्षण बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली होता है। इस शक्तिशाली बंध को तोड़ने के लिए अत्याधिक ऊर्जा आवश्यक होती है। अतः इनका गलनांक उच्च होता है।

Page no – 59 Question

1. निम्न पदों की परिभाषा दीजिए-

(i) खनिज।

उत्तर: खनिज पृथ्वी के अन्दर पाए जाने वाले वह प्राकृतिक पदार्थ है जिसमें धातुएँ के यौगिक पाये जाते है। जैसे मैग्निज, बाक्साइड आदि।

(ii) अयस्क।

उत्तर: अयस्क वह खनिज होते हैं। जिनसे धातुओं का निष्कर्षण लाभप्रद हो और जिनमें  धातु की मात्रा अधिक हो।

(iii) गैंग।

उत्तर: खनिज प्रकृति में शुद्ध रूप से प्राप्त नहीं होते है उनमे उपस्थित अशुद्धियो को गैंग कहते है।

2. दो धातुओं के नाम बताइए, जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं।

उत्तर: सोना, चाँदी, प्लैटिनम , ताँबा।

3. धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए किस रासायनिक प्रक्रम का उपयोग किया जाता है?

उत्तर: धातु को उसके ऑक्साइड से प्राप्त करने के लिए विदयुत् अपघटन का उपयोग किया जाता है।

Page no – 61 Question

1. जिंक, मैग्नीशियम एवं कॉपर के धात्विक ऑक्साइडों को निम्नलिखित धातुओं के साथ गर्म किया गया-

धातुजिंकमैग्नीशियमकॉपर
जिंक ऑक्साइड
मैग्नीशियम ऑक्साइड
कॉपर ऑक्साइड

किस स्थिति में विस्थापन अभिक्रिया घटित होगी?

उत्तर:

धातुजिंकमैग्नीशियमकॉपर
जिंक ऑक्साइडकोई अभिक्रिया नहींविस्थापन अभिक्रियाकोई अभिक्रिया नहीं
मैग्नीशियम ऑक्साइडकोई अभिक्रिया नहींकोई अभिक्रिया नहींकोई अभिक्रिया नही
कॉपर ऑक्साइडविस्थापन अभिक्रियाविस्थापन अभिक्रियाकोई अभिक्रिया नहीं

2. कौन सी धातु आसानी से संक्षारित नहीं होती है?

उत्तर: सोना, चाँदी, एलुमिनियम।

3. मिश्रातु क्या होते हैं?

उत्तर: दो या दो से अधिक धातुओ के समागी मिश्रण को मिश्रातु कहते है। मूल धातु को गलाकर इसमे दूसरे तत्वो को निश्चित अनुपात में मिलाया जाता है।

अभ्यास


1. निम्नलिखित में कौन सा युगल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है-

(a) NaCl विलयन एवं कॉपर धातु।

(b) MgCl2 विलयन एवं एल्युमिनियम धातु।

(c) FeSO4 विलयन एवं सिल्वर धातु।

(d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु।

उत्तर: (d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु।

2. लोहे के फ्राइंग पैन (frying pan) को जंग से बचाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि उपयुक्त है-

(a) ग्रीज़ लगाकर।

(b) पेंट लगाकर।

(c) जिंक की परत चढ़ाकर।

(d) ऊपर के सभी।

उत्तर: (c) जिंक की परत चढ़ाकर।

3. कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्मित करती है यह यौगिक जल में विलेय है। यह तत्व क्या हो सकता है?

(a) कैल्सियम।

(b) कार्बन।

(c) सिलिकन।

(d) लोहा।

उत्तर: (a) कैल्सियम।

4. खाद्य पदार्थ के डिब्बों पर जिंक की बजाय टिन का लेप होता है, क्योंकि-

(a) टिन की अपेक्षा जिंक मँहगा है।

(b) टिन की अपेक्षा जिंक का गलनांक अधिक है।

(c) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है।

(d) टिन की अपेक्षा जिंक कम अभिक्रियाशील है।

उत्तर: (c) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है।

5. आपको एक हथौड़ा, बैटरी, बल्ब, तार एवं स्विच दिया गया है-

(a) इनका उपयोग कर धातुओं एवं अधातुओं के नमूनों के बीच आप विभेद कैसे कर सकते हैं?

उत्तर: (i) हथौड़ा लेंगे और दिए गए नमूनों को पीटेंगे। यदि नमूना पीटने पर चादर का रूप लेता है तो वह नमूना धातु होगा। यदि नमूना पीटने पर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटकर बिखर जाता है तो वह नमूना अधातु होगा।

(ii) बैटरी, बल्ब, तार एवं स्विच को लेकर चित्र के अनुसार एक परिपथ बनाएंगे अब दिए गए नमूने को परिपथ में जोड़कर स्विच को ऑन करेगे यदि बल्ब जल जाता है तो नमूना धातु होगा। यदि बल्ब नहीं जलता हैं तो नमूना अधातु होगा।

(b) धातुओं एवं अधातुओं में विभेदन के लिए इन परीक्षणों की उपयोगिताओं का आकलन कीजिए।

उत्तर: वे धातु ऑक्साइड जो अम्ल तथा क्षारक दोनों से अभिक्रिया करके लवण तथा जल देते हैं, उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते हैं।

6. उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं? दो उभयधर्मी ऑक्साइडों का उदाहरण दीजिए।

उत्तर: ऐसे धातु ऑक्साइड जो अम्ल तथा क्षारक दोनों से अभिक्रिया करके लवण तथा जल प्रदान करते है, उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते हैं।

उदाहरण – एलुमिनियम ऑक्साइड, जिंक ऑक्साइड।

अम्ल तथा क्षारक के साथ एलुमिनियम ऑक्साइड निम्न प्रकार से क्रिया करता है –

Al₂O₃ + 6HCI → 2AICI₃ + 3H₂O

Al₂O₃ + 2NaOH → 2NaAIO₂ + H₂O

7. दो धातुओं के नाम बताइए, जो तनु अम्ल से हाइड्रोजन को विस्थापित कर देंगे तथा दो धातुएँ जो ऐसा नहीं कर सकती हैं।

उत्तर: मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे धातु तनु अम्ल से हाइड्रोजन आयन को विस्थापित कर सकते हैं, क्योंकि ये धातु हाइड्रोजन से अधिक अभिक्रियाशील होते हैं। इसके विपरीत, कॉपर और सिल्वर जैसी धातुएं हाइड्रोजन को विस्थापित नहीं कर पातीं, क्योंकि ये हाइड्रोजन से कम अभिक्रियाशील होती हैं।

8. किसी धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण में आप ऐनोड, कैथोड एवं विद्युत अपघट्य किसे बनाएँगे? 

उत्तर: धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण के लिए –

अशुद्ध धातु M का → ऐनोड

शुद्ध धातु M कि पतली पट्टी → कैथोड

विद्युत अपघट्य → M धातु का अम्लीक्रित लवण का विलयन

9. प्रत्यूष ने सल्फ़र चूर्ण को स्पैचुला में लेकर उसे गर्म किया। चित्र के अनुसार एक परखनली को उल्टा करके उसने उत्सर्जित गैस को एकत्र किया।

(a) गैस की क्रिया क्या होगी-

(i) सूखे लिटमस पत्र पर?

उत्तर: सूखे लिटमस पर कोई असर नहीं पड़ता है।

(ii) आर्द्र लिटमस पत्र पर?

उत्तर: गैस आर्द्र लिटमस पत्र में मौजूद जल के साथ अभिक्रिया कर सल्फ़्यूरिक अम्ल उत्पन्न करेगी जो नीले लिटमस पत्र को लाल कर देगा।

(b) ऊपर की अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।

उत्तर: S + O₂ → SO₂ सल्फ़र डाइऑक्साइड।

SO₂ H₂O → H₂SO₄ सल्फ़्यूरस अम्ल।

10. लोहे की जंग से बचाने के लिए दो तरीके बताइए।

उत्तर: लोहे को जंग से बचाने के लिए दो तरीके निम्न है:

(i) यशदलेपन द्वारा – इस विधि में लौहे एवं इस्पात पर जिंक की पतली परत चढ़ाई जाती है।

(ii) पेंटिंग द्वारा – इस विधि में लौहे की वस्तु पर पेंट कर देते है, ताकि इसकी सतह वायु और आर्द्रता के सीधे सम्पर्क में ना रहे।

11. ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुएँ कैसा ऑक्साइड बनाती हैं?

उत्तर: ऑक्सीजन के साथ संयुक्त होकर अधातुएँ अम्लीय ऑक्साइड बनाती है।

12. कारण बताइए– 

(a) प्लैटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है।

उत्तर: प्लेटिनम, सोना एव चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने के लिए किया जाता है क्योंकि ये चमकदार धातुएँ होती है। ये बहुत कम अभिक्रियाशील है इसलिए आसानी से सक्षारित नहीं होती।

(b) सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम को तेल के अंदर संग्रहीत किया जाता है।

उत्तर: सोडियम और पोटैशियम एवं लिथियम बहुत क्रियाशील धातुएँ हैं और खुले में रखे जाने पर ये आग पकड़ लेते हैं। इसलिए सोडियम, पोटैशियम एवं लिथियम को तेल के अदर संग्रहीत किया जाता है।

(c) एल्यूमिनियम अत्यंत अभिक्रियाशील धातु है, फिर भी इसका उपयोग खाना बनाने वाले बर्तन बनाने के लिए किया जाता है।

उत्तर: एल्युमिनियम अत्यंत अभिक्रियाशील धातु है, फिर भी इसका उपयोग खाना बनाने वाले बर्तन बनाने के लिए किया जाता है क्योंकि यह ऊष्मा का अच्छा चालक है और सक्षारित नहीं होता है।

(d) निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट एवं सल्फ़ाइड अयस्क को ऑक्साइड में परिवर्तित किया जाता है।

उत्तर: निष्कर्षण प्रक्रम में कार्बोनेट एव सल्फ़ाइड अयस्क को आक्साइड में परिवर्तित किया जाता है क्योंकि धातुओं को उनके कार्बोनेट और सल्फ़ाइड के बजाय उनके ऑक्साइड से आसानी से अलग किया जा सकता है।

13. आपने ताँबे के मलीन बर्तन को नींबू या इमली के रस से साफ़ करते अवश्य देखा होगा। यह खट्टे पदार्थ बर्तन को साफ़ करने में क्यों प्रभावी हैं?

उत्तर: नींबू या इमली जैसे पदार्थ में अम्ल होता है यह अम्ल तांबे के अशुद्ध पदार्थ को साफ़ करने में प्रभावी होता है इससे तांबे के बर्तनों कि चमक बनी रहती है।

14. रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधातु‌ओं में विभेद कीजिए।

उत्तर: 

धातुअधातु
1. धातुएँ क्षारकीय ऑक्साइड प्रदान करती हैं।1. अधातुएँ ऑक्साइड प्रदान करती है जो जल में घुलकर अम्ल बनाते है।
2. धातुएँ धनविद्युतीय होती है।2. अधातुएँ ऋणविद्‌युतीय होती है।
3. धातुएँ लवण बनाने और हाइड्रोजन गैस विकसित करने के लिए तनु अम्लो के साथ अभिक्रिया करती है।3. अधातुएँ तनु अम्लो के साथ अभिक्रिया नहीं करती है। ये हाइड्रोजन की जगह लेने में सक्षम नहीं है। 
4. इनमे आयनिक बध होते है।4. इनमे सहसंयोजक बध होते हैं।
5. धातुएँ ऑक्साइड और हाइड्रॉक्साइड बनाने के लिए जल के साथ अभिक्रिया करती है।5. अधातुएँ जल के साथ अभिक्रिया नहीं करती है।

15. एक व्यक्ति प्रत्येक घर में सुनार बनकर जाता है। उसने पुराने एवं मलीन सोने के आभूषणों में पहले जैसी चमक पैदा करने का ढोंग रचाया। कोई संदेह किए बिना ही एक महिला अपने सोने के कंगन उसे देती है, जिसे वह एक विशेष विलयन में डाल देता है। कंगन नए की तरह चमकने लगते हैं, लेकिन उनका वजन अत्यंत कम हो जाता है। वह महिला बहुत दुखी होती है तथा तर्क-वितर्क के पश्चात उस व्यक्ति को झुकना पड़ता है। एक जासूस की तरह क्या आप उस विलयन की प्रकृति के बारे में बता सकते हैं।

उत्तर: वह व्यक्ति एक्कारेजिया का उपयोग कर रहा था जो सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सांद्र नाइट्रिक अम्ल का 3:1 अनुपात का मिश्रण है। इसमें सोना एवं चांदी जैसी धातुएँ धुल जाती है।

16. गर्म जल का टैंक बनाने में ताँबे का उपयोग होता है, परंतु इस्पात (लोहे की मिश्रातु) का नहीं। इसका कारण बताइए।

उत्तर: कॉपर ठंडे पानी, गर्म पानी या भाप के साथ प्रतिक्रिया नहीं करता है। हालांकि, लोहा प्रतिक्रिया करता है। भाप के साथ यदि गर्म पानी के टैंक स्टील (लोहे का एक मिश्र धातु) से बने है, तो लोहा गर्म पानी से बने भाप के साथ प्रतिक्रिया करेगा और धरि-धीरे उसे क्षय कर देगा।

NCERT MP Board Class 10 Science Chapter 3 धातु एवं अधातु Solutions GENERAL   SCIENCE Page no – 45 Question 1. ऐसी धातु का उदाहरण दीजिए जो- (...

No comments: