MP Board Class 6th Social Science Solutions Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन

Madhya Pradesh Board Class 6 Social Science Solutions Chapter 27 भारत में परिवहन के साधन

By StudyEducation



MP Board Class 6th Social Science Chapter 27 अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(अ) परिवहन के साधन किसे कहते हैं ? कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने के लिए उपयोगी सभी साधन परिवहन के साधन कहलाते हैं, जैसे-रेल एवं वायुयान।

(ब) भारत में परिवहन के प्रमुख मार्ग कौन-कौन से हैं ? नाम लिखिए।
उत्तर:
स्थल मार्ग, रेलमार्ग, वायुमार्ग तथा जलमार्ग।

(स) राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रान्तीय राजमार्ग में अन्तर बताइए।
उत्तर:
राष्ट्रीय राजमार्ग विभिन्न प्रदेशों की राजधानी, व्यापारिक नगरों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती हैं। जबकि प्रान्तीय राजमार्ग राज्य की प्रमुख सड़कें होती हैं।

(द) कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग जबलपुर और जयपुर शहर को जोड़ता है ?
उत्तर:
राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 12 जबलपुर तथा जयपुर शहर को जोड़ता है।

(य) भारत के रेलमार्गों को कितने क्षेत्रों में बाँटा गया है? नाम लिखिए।
उत्तर:
देश के समस्त रेलमार्गों को 9 क्षेत्रों (जोन) में बाँटा गया है। ये क्षेत्र हैं –

  • पूर्वी रेलवे
  • उत्तरी रेलवे
  • दक्षिणी रेलवे
  • पश्चिम रेलवे
  • मध्य रेलवे
  • उत्तर पूर्वी सीमान्त रेलवे
  • दक्षिण मध्य रेलवे
  • दक्षिण पूर्वी रेलवे
  • उत्तर-पूर्वी रेलवे

(र) मुम्बई और कोलकाता बन्दरगाह से कौन-कौन-से देशों का जल यातायात होता है ?
उत्तर:
मुम्बई बन्दरगाह से पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, पाकिस्तान आदि को तथा कोलकाता बन्दरगाह से सिंगापुर, म्यांमार, बांगुन आदि को जल यातायात होता है।

(ल) भारत के किन्हीं चार बन्दरगाहों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कांडला, मुम्बई, गोवा, कोचीन।

(व) दक्षिण भारत की नदियाँ आन्तरिक जलमार्ग के लिए अनुपयुक्त है, क्यों ?
उत्तर:
दक्षिण भारत की नदियाँ पठारी प्रदेश के ऊँचे-नीचे स्थानों से होकर बहती हैं, इस कारण ये जल यातायात के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

प्रश्न 2.
भारत के मानचित्र में निम्नांकित को दर्शाइए
(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 3 एवं 6
(ब) मुम्बई-चेन्नई रेल मार्ग
(स) विशाखापट्टनम जलमार्ग
(द) पाराद्वीप जलमार्ग
(य) दिल्ली-चेन्नई वायुमार्ग
(र) कोलकाता बन्दरगाह।
उत्तर:

📚 All Chapters:

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

MP Board Class 12th Biology Solutions Chapter 4 जनन स्वास्थ्य

MP Board Class 5 Hindi Bhasa Bharti Chapter 1 Pushp ki abhilasa Question Answer

MP Board Class 6 हिंदी सुगम भारती Solutions Chapter 1 मैं ढूँढ़ता तुझे था प्रश्न उत्तर